फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर 18 दिन तक किया गैंगरेप

Tue, 08 May 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 दिन पहले अगवा की गई युवती मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंची और उसने चार युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती के पिता ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


 पीड़ित पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को वह खेतों पर काम करने गया था। घर पर उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र था। बताया कि उसकी बड़ी पुत्री सुबह सब्जी लेने राठ में गई थी। कस्बे के चौराहे पर युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ मारुति वैन पर आया और बेटी का अपहरण कर लिया। बताया कि जब पुत्री घर नहीं लौटी तो उसने तलाश की। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पुत्री का कुछ युवक अपहरण कर ले गए हैं।

उसने बताया कि मंगलवार सुबह बेटी ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि युवक और उसके तीन साथी उसका अपहरण कर ले गए थे। पूरे रास्ते भर उसके साथ अश्लील हरकतें की। इसके साथ उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई। इसके बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कुलपहाड़ के विजयपुर गांव में ले गए। यहां भी लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर धमकी भी देते रहे।  सोमवार रात वह युवकों को चमका देकर भाग निकली और पनवाड़ी पहुंची। इसके बाद ग्रामीण अपनी पुत्री को पनवाड़ी से लेकर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल एके सिंह ने बताया कि युवती के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद युवकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें