फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर चलाई गोली, लगे छर्रे

Thu, 21 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
gun - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मौदहा कस्बे के फत्तूबाबा मोहल्ले में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में गुरुवार सुबह एक युवक ने तमंचे से अपने दोस्त पर फायर कर दिया। लेकिन किस्मत अच्छी रही कि यह गोली सीधे न लगकर उसके छर्रे पैर में लगे। घायल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह हैदरगंज मोहल्ला निवासी सिराज उर्फ सौव्वा (35) पुत्र हबीब कुरैशी व शिराज (26) पुत्र करीमा बाबा के बीच बुधवार की रात जुआ खेलने के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। तब लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया। गुरुवार सुबह एक दुकान पर बैठे सिराज उर्फ सौव्वा पर करीमा के पुत्र सिराज ने तमंचे से फायर कर दिया।

लेकिन मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने अचानक तमंचे पर हाथ मार दिया। जिससे फायर सीधा न होकर नीचे लगा और छर्रे सिराज उर्फ सौव्वा के पैर में जा लगे। पुलिस के अनुसार घायल को इलाज व डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि नामित सिराज पुत्र करीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा कि घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें