फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने मिले सुरक्षित, थाली में भोजन मिला

Sat, 13 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पीएम हाउस में गुमसुम बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूर्वी तरौस कजियाना मोहल्ले में रह रहे कृष्णपाल सिंह उर्फ फट्टी सहित पत्नी, बेटी, नातिन व नातिन की पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का रहस्य बरकरार है। सूचना भतीजे ने कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईजी जोन केएस प्रताप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कहा कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा। शुक्रवार देर शाम आंधी आने पर कृष्णपाल के मकान का दरवाजा खुला तो दुर्गंध फैलने पर घर के अंदर पांच शवों के पड़े होने की जानकारी लोगों को हुई थी। पुलिस के साथ कृष्णपाल सिंह के भतीजे जुगूल किशोर पुत्र विजय बहादुर को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी, जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर, डीआईजी व मंडलायुक्त ने मौका मुआयना किया। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि शवों में बदबू आने से आशंका है कि शव 48 घंटे पहले के हैं। शरीर फूलने से पानी व खून निकलते पाया गया। चोटें नहीं दिखाई दीं। ऊपर वाले कमरे में थाली में परोसा भोजन मिला। कपड़े अस्त व्यस्त थे। घर का जेवर सुरक्षित मिला।


इससे अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह कहा जा सकता है कि इनकी हत्या की गई है या आत्महत्या है। शनिवार को दिन में 11 बजे के आसपास इलाहाबाद जोन के आईजी के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल देखा। आईजी ने बताया कि पुलिस के पास जो भी संसाधन हैं, जांच में उन सबका प्रयोग किया जा रहा है। परिजनों को बुलाकर प्राथमिक जांच शुरू की गई है। कहा कि कुछ चीजें सामने आई हैं, जिसके सहारे पुलिस तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। उधर, पांच लोगों की मौत की जांच के लिए इलाहाबाद से फोंरेसिंक व डॉग स्क्वाट टीम घटना स्थल पर आधी रात बाद पहुंची। एक घंटे तक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल की। रात करीब दो बजे टीम ने जांच पूरी की। फिलहाल यह टीम कुछ भी नहीं बता सकी। पूरी जांच के बाद ही रिपोर्ट का खुलासा होगा। पांचों शवों का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों की टीम ने किया। डाक्टरों की टीम में डा.आरजी संखवार व डा.शिव शास्त्री मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के समय पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें