पारिवारिक रंजिश में शुक्रवार को छोटे भाई ने मामा व
अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े भाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में छर्रे
लगने से बड़ा भाई घायल हो गया। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया
कि हमलावर 55 हजार रुपये व जेवरात भी लूट ले गए हैं। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट
दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कोतवाली के मोहल्ला खालेपुरा निवासी वहीद
अहमद (38) पुत्र जमशीद अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह
मवेशियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका छोटा
भाई कुक्कू परिवार की एक लड़की को भगा ले गया और शादी करने के बाद घर आ
गया। घर में न रखने से इंकार करने पर वे लोग चले गए।
गुरुवार सुबह कुक्कू
फिर घर आया और अपना सामान रखकर चला गया। शुक्रवार सुबह कुक्कू मामा तौकीद
निवासी महोबा, निहाल व इम्तियाज निवासी खालेपुरा सहित तीन अन्य लोगों के
साथ आया। घुसते ही उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाया और बक्से में
रखे 55 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र व एक अंगूठी उठा ले गए।
वहीद ने बताया कि
दोपहर बाद उसे घटना बताई र्गई तभी दोपहर करीब 3:45 बजे वे लोग फिर असलहे
लेकर आए दरवाजे पर फायरिंग करने लगे। जब तक वह दरवाजा बंद करता तभी छर्रे
लगने से घायल हो गया।
सूचना पाकर सीओ बीएन राय व कोतवाल पीके यादव ने
घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम ने हमलावरों के संभावित ठिकानों व आवासों
पर दबिश दी। कोतवाल ने बताया कि आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा रिपोर्ट
दर्ज की गई है। एक नामजद आरोपी शिवम अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।