राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होने वाले
सर्वे का दारोमदार कोटेदारों पर रहेगा। इसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने
सदर तहसील में कोटेदारों की बैठक ली।
इस मौके पर उन्हें सर्वे
फार्म भरने की जानकारी दी गई। साथ ही कहा कि महिला मुखिया के नाम आवेदन
फार्म भरा जाना है। शनिवार को नगर पालिका व्यायामशाला में सदर तहसील के
कोटेदारों को डिप्टी कलेक्टर/डीएसओ राजेश कुमार व पूर्ति निरीक्षक अमित
कुमार त्रिवेदी ने इस योजना पर विस्तार से जानकारी दी।
कहा कि शहरी
व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष रुप से गृहस्थियों में महिला को मुखिया बनाए
जाने के लिए पात्र एवं अपात्र को चिंहित किया जाना है। कहा कि राशन कार्ड
से वंचितों को भी इस योजना में शामिल करने को कहा।
साथ ही यह भी
बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रकाशित सूचियों में छूट गया है तो वह अपना
आवेदन विभाग की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.एफसीएस.यूपी.एनआईसी.इन पर 20 फरवरी
तक खुद या किसी जनसुविधा कें द्र के जरिए कर सकते है। वहीं कहा गया कि
सत्यापन अधिकारियों का सहयोग करें।