हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती से एक दिन
पूर्व राजकीय स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन वर्ग पुरुष एथलेटिक्स, वालीवाल,
फुटवाल व महिला एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं।
100 मीटर बालक में
प्रीतम कुमार प्रथम, बलवीर सिंह द्वितीय, शुभम तृतीय, 100 मीटर पुरुष वर्ग
में मानेश्वर प्रसाद प्रथम, मनुज सचान द्वितीय महेंद्र तृतीय रहे।
200
मीटर में मनुज सचान प्रथम, महेंद द्वितीय, 400 मीटर में श्यामसुंदर प्रथम,
प्रमोद द्वितीय, 1500 मीटर में बृजभान सिंह प्रथम, नारेंद्र सिंह
द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में जयबीर प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय रहे।
महिला
वर्ग एथलेटिक्स 100 मीटर दौड में आरती प्रथम, खुशनुमा द्वितीय, 200 मीटर
में रागनी प्रथम, काजल द्वितीय, 400 मीटर में विनीता प्रथम, खुशनुमा
द्वितीय, 800 मीटर में गुडिया प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय रही।
जबकि 1500
मीटर में सुषिमता प्रथम व अंजली द्वितीय रही। वालीवाल प्रतियोगिता में
भिलांवा की टीम विजेता जबकि मेरापुर की टीम उपविजेता रही।
इसीप्रकार
फुटवाल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता रही जबकि श्री विद्यामंदिर
की टीम उपविजेता रही। जितेंद्र कुमार सचान, धर्मेंद्र दीक्षित ने
निर्णायक की भूमिका निभाई।