फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुत्र व नाती घायल

Sat, 04 Jul 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हौंवा मार्ग पर मौरंग लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली के बरेल गांव निवासी घनाराम लोधी (55) पुत्र नत्थू अपने पुत्र रामकुमार और नाती शैलेंद्र के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से मूंग का बीज खरीदने आए थे। दोपहर करीब 1 बजे तीनों लोग बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे।

पुत्र रामकुमार बाइक चला रहा था। मल्हौंवा मार्ग पर नंदराम की बगिया के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर ही घनाराम की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि पुत्र रामकुमार और नाती शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक के बडे़ पुत्र मूलचंद ने थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। वृद्ध की मौत पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें