फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने जहर खाकर जान दी

Sun, 24 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अधेड़ की मौत पर अस्पताल में गमगीन बैठा भाई व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुआ में हुई हार से आहत एक अधेड़ ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली में भेज दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 12 बजे कोतवाली के मसगवां निवासी उत्तम सिंह (40) पुत्र अंतराम ने जहर खा लिया। उत्तम की पत्नी ने बताया कि उसका पति जुआ खेलने का लती था। बताया कि शुक्रवार को वह जुआ में बड़ी रकम हार गया। पूछने पर भी कितनी रकम हारा उसने पत्नी को नहीं बताया, लेकिन गुमसुम हो गया।

मृतक के भाई भान सिंह ने  बताया कि भाई के ऊपर साहूकारों का करीब डेढ़ लाख और ग्रामीण यूपी बैंक का करीब 45 हजार रुपये कर्ज था। कर्ज न चुकने के कारण उसका भाई परेशान रहता था। उसके भाई के पास करीब सात बीघा जमीन है। जिससे उसके परिवार का गुजर बसर होता था। जुआ हारने के बाद से वह बहुत आहत था। 
विज्ञापन


मानसिक तनाव में उसने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर परिजन उत्तम को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें