फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जाम

Sun, 01 Apr 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में बदनपुर मोड़ के पास जाम लगाए लोगों को समझाते थानाध्यक्ष। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मुंडेरा रोड पर बदनपुर मोड़ के पास ओवरलोड मौरंग भरे डंपर ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों का समझा बुझाकर जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। घायल की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बदनपुर गांव निवासी अवधेश उर्फ अशोक (35) पुत्र मुन्ना प्रजापति कस्बे की फैक्ट्री एरिया में अमित पैकेजिंग में ड्यूटी करता है। रात में ड्यूटी से आने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे वह खेतों में खड़ी गेहूं के फसल काटने के लिए साइकिल से जा रहा था। मुंडेरा की ओर से मौरंग से ओवरलोड डंपर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल भी चकनाचूर हो गई। चालक डंपर लेकर भाग निकला। घायल अशोक को सड़क किनारे तड़पता देखकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने 108 को फोन से सूचना दी। उसे कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उधर, ओवरलोड वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने मुंडेरा रोड पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों का समझाया बुझाया। तब कहीं जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें