फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई प्रकरण पर डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Sat, 01 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बिवांर कांड के बंदियों को मिठाई बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिला कारागार से रिपोर्ट तलब करने के बाद शासन को भेज दी है। माना जा रहा है कि इस मामले में जेल प्रशासन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


29 जुलाई को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी पार्टी के कई नेताओं के साथ आए और वे जिला कारागार में निरुद्ध बिवांर बलवा में शामिल आरोपियों से मुलाकात करने कारागार पहुंचे।

इस दौरान कें द्रीय राज्यमंत्री ने जिला कारागार का निरीक्षण करने की बात कही तो गेट कीपर ने अंदर आने दिया। अंदर पहुंचते ही उन्होंने बिवांर में हुए बलवा के आरोपियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


उनके साथ गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मिठाई बांटी, जबकि जेल मैनुअल इस बात की इजाजत नहीं देता कि कोई भी बाहरी व्यक्ति जेल में निरुद्ध बंदी को खाने पीने की वस्तु बगैर जांच पड़ताल के बांटे।

इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक केपी सिंह कहते हैं कि यह राजनीतिक मामला है। साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय मंत्री हैं। जिस समय वह जिला कारागार में आईं तब वह अपने आवास पर थे।

केंद्रीय मंत्री ने कारागार का निरीक्षण करने की बात कह गेट कीपर से अंदर आने की बात कही और इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी अंदर बुला लिया। कारागार में बंद बिवांर कांड के आरोपियों से मिलीं और मिठाई खिलाई।

हालांकि वह बमुश्किल दो मिनट बाद पहुंचे और ऐसा करने से रोक दिया। उधर इस मामले में जिलाधिकारी संध्या तिवारी का कहना है कि जिला कारागार के प्रभारी जेल अधीक्षक से जो रिपोर्ट मिली है उसे शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें