फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने नकदी, मोबाइल लूटा

Sat, 01 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात हमीरपुर और महोबा मार्ग पर असलहाधारी बदमाशों ने बाइक सवारों से हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन


भाकियू यूथ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंगरा पुत्र श्रीचन्द्र ने थाने में तहरीर दी कि गुरुवार को वह अपने साले राजू पुत्र जगदीश निवासी धरगुंवा जालौन के साथ मुस्करा थाने के खडेहीलोधन गांव गया था।

राठ में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए रात 9.30 बजे बाइक से लौट रहे थे। हमीरपुर मार्ग पर श्यामला देवी मंदिर गेट के पास पहले से खड़े दो बाइकों में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशोें ने तमंचा दिखाकर रोक लिया।
विज्ञापन


बाइक रोकते ही  बदमाशों ने साले राजू को पीटना शुरू कर दिया। इस पर वह खेतों की ओर भाग खड़ा हुआ। बदमाशों ने राजू के जेब में पडे़ 5 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया।

पीछा न कर पाएं इसलिए बाइक का प्लग तोड़कर फरार हो गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थेे।

इसी तरह अन्य वारदात में बदमाशों ने महोबा मार्ग पर नौहाई सैदपुर के बीच महोबा से आ रहे दो बाइक सवारों को रोक 8 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें