बिवांर कांड को लेकर आठवें दिन भाजपाइयों ने जिला
मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर धरना प्रभारी पार्टी के पूर्व
बुंदेलखंड प्रभारी बाबूराम निषाद ने प्रशासन को चेतावनी देते फर्जी मुकदमा
वापस किए जाने व जिलाधिकारी को निलंबित किए जाने की मांग की।
बिवांर
कांड में न्याय के लिए भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। इसके तहत प्रदेश
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के निर्देशन पर आठवें दिन भी धरना जारी रहा।
दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ने से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
धरने में बाबूराम निषाद ने कहा कि इस सपा सरकार ने अंग्रेजों की हुकूमत को
भी पीछे छोड़ दिया है। जिस तरह अंग्रेजों ने इस देश को लूटा। उसी तरह सपा
सरकार प्रदेश को लूट रही है।
धरने में कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मदन
पांडेय ने कहा कि बिवांर की घटना देश प्रदेश के कोने-कोने में चर्चा का
विषय बनी हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन की निंदा कर आतताइयों को संरक्षण
देने का आरोप लगाया।
कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को नरक बना दिया। इस मौके
पर कानपुर देहात के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष
नीरज पांडेय, पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश
सचान, राजीव शुक्ला, विद्या सागर त्रिपाठी, जगदीश व्यास, अशोक गुप्ता,
महेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, मलखान सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, शिवनारायन
सोनकर, एम खान, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, नीलम बाजपेई, किशन व्यास, नीलम
भारती आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन गणेश यादव व कुलदीप निषाद ने किया।
जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।