िससोलर में मजदूर की मौत पर रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिसोलर गांव निवासी एक मजदूर बीती देर शाम तालाब में नहाते समय पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों को तालाब किनारे कपड़े, मोबाइल मिलने पर शंका हुई तो वह तालाब में डूब गया। इस पर रात में ही उसकी खोज शुरू की गई। कई ग्रामीण तालाब में घुसने पर भी उसे खोज नहीं पाए। तभी सूचना पाकर पहुंचे थाने के एसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने तालाब में कूदकर उसे मृत हालत में खोज निकाला।
सिसोलर निवासी परशूराम प्रजापति (28) पुत्र रामसजीवन रोज की तरह गुरुवार को भी मजदूरी करने गया। बीती शाम करीब सात बजे वह मजदूरी कर घर लौटा और पत्नी से बोला कि वह शौचक्रिया के बाद महावीरन तालाब में स्नान कर आने के बाद खाना खाएगा। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तालाब में जाकर तलाश शुरूकी। लेकिन वह नहीं मिला, जबकि उसके पकड़े, मोबाइल सहित अन्य सामान रखे मिले। लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह नहाते समय तालाब में डूब गया है। इस पर ग्रामीणों ने पानी से लबालब भरे तालाब में कूदकर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। तब सिसोलर थाने में तैनात दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ तालाब पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद वह अपनी वर्दी व जूते उतारकर खुद तालाब में कूद गए और उसका शव बाहर ले आए। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।