रमेड़ी तरौस मोहल्ले में शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा रमेडी तरौस से प्रारंभ होकर पूरे नगर में घूमी। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। कार्यक्रम आयोजक दिलीप सिंह गौतम ने बताया कि भागवत कथा का रसपान पं. ज्ञान प्रकाश तिवारी किंकर कानपुर कराएंगे।
बताया कि चारोंधाम पूजा एवं गयाभोज के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को दोपहर बाद शुरू हो गया। कथा का समापन 15 फरवरी को होगा। 16 फरवरी को भोज का आयोजन होगा।