फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत

Fri, 04 Jan 2019 12:07 AM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
खड्ड में पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सवारियां ले जा रहा तेज रफ्तार वाहन महोबा मार्ग पर ऐझी गांव के पास खड्ड में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए। चीख सुनकर राहगीरों व खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे किसानों ने घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस को फोन कर सीएचसी भिजवाया। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मुस्करा बस स्टैंड से गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक वाहन में 35 सवारियां बैठाकर चालक महोबा के लिए रवाना हुआ। तभी ऐंझी गांव के आगे पुलिया के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से वह खड्ड में पलट गई। जिसमें सुमितरानी (45) पत्नी बाबूलाल यादव निवासी धगंवा थाना जरिया की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पुत्र चंद्रशेखर ने बताया वह अपनी मां के साथ दवा लेने कबरई जा रहा था।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में दबकर घायल होने वाले यात्रियों में कुसुम देवी (42) पत्नी घनश्याम निवासी रिवई, रामप्रकाश (25) पुत्र गिल्ला निवासी बिलगांव, संतशरण (27) पुत्र शीतल निवासी गुंदेला व  गुलाबरानी (42) पत्नी मातादीन निवासी बसोठ को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शेष सात घायलों में किशन (23) पुत्र अमर सिंह निवासी बिलगांव, रामकली (26) पत्नी सुरेश उमरी, राहुल (17) पुत्र मुन्ना, राजकुमारी (13) पुत्री मुन्ना निवासी सूपा, सुरेश (26) पुत्र राजाराम निवासी उमरी, रामविलास (65) निवासी बजरिया महोबा व घनश्याम (50) निवासी रिवई की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल रामकली के दो दुधमुंहे बच्चों की हालत ठीक है। अपने दोनों नौनिहालों को सीने से लगाकर वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें