फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में दंपति को उम्रकैद

Mon, 07 Jan 2019 11:03 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
कुरारा थानाक्षेत्र के उमराहट गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने पर दंपति ने कुल्हाड़ी से अपनी समधिन की हत्या कर दी थी। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद जनपद न्यायाधीश मोहम्म्द असलम खां ने दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए छह-छह हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।  
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव व मिथलेश कुमार शुक्ल ने बताया जालौन जिले के कालपी थानाक्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी मुन्ना त्यागी के पुत्र घनश्याम की शादी जून 2016 को कुरारा के उमराहट गांव में हुई थी। बताया शादी के बाद मुन्ना त्यागी परिवार के साथ लड़के के ससुराल के बगल में आवास बनाकर रहने लगा था।

एक सितंबर 2017 को अभियुक्त मुन्ना त्यागी ने अपनी पत्नी तारावती के साथ पड़ोस में रह रही समधिन मुन्नी के घर जाकर दहेज में 50 हजार रुपये व भैंस की मांग करने लगे। समधिन के मना करने पर दंपति ने उसके साथ गालीगलौज की। इसके बाद मुन्ना त्यागी व तारावती ने समधिन मुन्नी देवी को घर से निकालकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के समय मृतका की पुत्रियां सुलोचना व जूली मौजूद थी। बेटियों ने घटना की सूचना अपने मामा ज्ञान सिंह निवासी ग्राम संभुई थाना सजेती को दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ज्ञान सिंह ने घटना की रिपोर्ट थाना कुरारा में दर्ज कराई थी। घटना के समय मृतका का पति जयमंगल व दामाद घनश्याम सूरत में थे। मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को जिला न्यायाधीश ने दंपति पर दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास व अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें