मौदहा क्षेत्र के भवानी गांव स्थित लक्ष्मीनारायण सरस्वती उमा विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों को मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
ब्लाक प्रमुख शिवकुमार पांडेय ने बच्चों को पुरस्कार बांटते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का प्रवेश लेकर जहां एक ओर शिक्षा का विशेष ज्ञान दिया जा रहा है वही दूसरी ओर बच्चों को संस्कारों की शिक्षा भी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम व पर्यावरण, नशाखोरी, छुआछूत आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विद्यालय की संस्थापिका सरस्वती देवी ने अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य श्रीकिशन कुशवाहा ने आभार जताया। इस दौरान सुनील त्रिपाठी, अजय आर्य, छत्रसाल सोनी, आनंदमोहन, प्रेमकिशोर, अमरचंद्र, नेहा, रजनी आदि मौजूद रहीं।