फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे देश का भविष्य, इन्हीं पर राष्ट्र का विकास टिका

Tue, 13 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के एनएसएस इकाई के शिविर के अंतिम दिन समापन मौके पर एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने शिविरार्थियों से कहा कि अन्य लोगों को भी एनएसएस छात्रों के कार्यो से सीख लेनी चाहिए। आज के बच्चे कल के नागरिक है। यही बच्चे देश के भविष्य है। कहा कि इन्हीं पर राष्ट्रका विकास टिका है।
विज्ञापन


उन्होंने शिविरार्थियों व ग्रामीणों को यातायात नियमों की विशेष जानकारी दी। वहीं छात्रों ने यातायात नियमों से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। उप संभागीय कार्यालय के पीटीओ अमित कुमार ने भी यातायात नियमों की जानकारी देकर चौपहिया वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग करने व बाइक चलाने में हेलमेट पहनने पर जोर दिया।

एआरटीओ ने सभी को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी गजोधर यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की पूरी आख्या रिपोर्ट पेश की। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रामनारायन वर्मा ने राष्ट्रीय एकता पर विचार व्यक्त किए। रामप्रसाद दीक्षित प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें