स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार से ही जिले के प्रमुख चौराहे व
इमारतें रोशनी से नहाती नजर आईं, तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों
में दिनभर तैयारियों का दौर जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में सुबह
छात्र-छात्राएं मानव श्रंखला बनाई जाएगी और प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
हमीरपुर
ब्यूरो के अनुसार, सुबह 8 बजे स्कूल, कालेजों, कार्यालयाें और राजकीय
भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। 8 से 9 बजे के बीच गांधी पार्क में
रामधुन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह होगा।
फिर अंबेडकर व
शहीद पार्क में स्थापित शहीदाें की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। सुबह 10
बजे राजकीय स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद होंगेे।
दोपहर 12 बजे से राजकीय
महिला डिग्री कालेज में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता व स्कूली बच्चों
द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। फिर जनसभा का भी आयोजन होगा।
जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
दोपहर 2 बजे बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर 3 बजे महिला
अस्पताल में बेबी शो होगा। शाम चार बजे फुटबाल मैच व बालिकाओं की कबड्डी का
आयोजन होगा।