फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को असलहों की बटों से पीटा

Sun, 03 May 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बे में बीती रात पांच असलहाधारी लोगों ने पेट्रोल पंप में पहले डीजल भरवाने के विवाद में मुनीम को असलहों की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मुनीम ने जेब में पड़े 16 हजार रुपये छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने वाहनों में डीजल, पेट्रोल नहीं भरा। जिससे वाहन स्वामी भटकते रहे। एसओ का कहना है कि डीजल भरवाने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 9:30 बजे पांच अज्ञात लोग इनोवा कार से पेट्रोल पंप आए। जिसमें तीन लोग राइफल व एक में पिस्टल लिए था। उन्होंने कार में रखे दो केनों को उतारकर डीजल भरने को कहा। लेकिन तब अन्य वाहनों में डीजल भरा जा रहा था, इसलिए उनसे इंतजार करने को कहा। यह बात इनोवा सवार लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने गुस्से में मुनीम रामऔतार गुप्ता (55) को असलहों की बटों से पीटना शुरू कर दिया। मुनीम को बचाने आए पेट्रोल पंप कर्मी अजहर को भी पीटा।

जिससे अन्य पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में आ गए। इसके बाद असलहाधारी जान से मारने की धमकी देते हुए बिना डीजल लिए चले गए। घायल मुनीम का आरोप है कि आरोपी उसकी जेब में पड़े 16 हजार रुपये भी लूट ले गए। रात में ही घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर वापस चले गए।
विज्ञापन


घायल मुनीम ने बताया कि घटना की जानकारी से पंप मालिक को दी है। अब उनके आने के बाद भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि डीजल भरवाने को लेकर विवाद हुआ। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रविवार को सुबह पेट्रोल पंप कर्मियों ने हमलावराें के पकड़े जाने व मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर ग्राहकों को डीजल-पेट्रोल देना बंद कर दिया। जिससे वाहन चालकों को सारा दिन इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें