फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

225 श्रमिकों को वितरित कीं साइकिलें

Tue, 15 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित श्रमिकों के कल्याण कार्यक्रम में जिलाधिकारी व सदर विधायक ने 225 श्रमिकों को साइकिलें वितरित की। इस अवसर पर डीएम ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने महिला श्रमिक तारा व सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने श्रमिक बरदानीलाल को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब, असहाय, भूमिहीन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए श्रमिकों के कल्याण हेतु योजना शुरू की है। जिससे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने श्रमिकों का आह्वान किया कि इन योजनाओं की जानकारी गांव पहुंचकर लोगों को दें। सदर विधायक ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के हितों के लिए संवेदनशील है।

इस मौके पर 44 महिला श्रमिक व 181 पुरुष श्रमिकों को साइकिल देकर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। श्रमायुक्त चित्रकूट धाम मंडल आरबी ने श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें