फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सदस्य ने चुनावी रंजिश में प्रधान पति के साथ उसके सहयोगियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत सदस्य की तहरीर पर प्रधानपति के साथ पूर्व प्रधान व दो अन्य को नामजद करते हुए आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान ने इसको विरोधियों की साजिश बताते हुए मुकदमे को फर्जी बताया है।
विज्ञापन


चंदपुरवा बुजुर्ग के ग्राम पंचायत सदस्य नरेंद्र साहू ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम प्रधान मैना देवी कुशवाहा के पति रामबिहारी उर्फ कल्लू कुशवाहा उससे चुनावी रंजिश मानता है। इस वजह से हमेशा उसके खिलाफ कुछ न कुछ साजिश रचते रहते हैं। बीते चार सितंबर को वह घर पर मौजूद था। तभी दोपहर में करीब 12 बजे ग्राम प्रधानपति रामबिहारी, पूर्व प्रधान अशोक कुशवाहा, चुनके कुशवाहा, सुनील कुशवाहा के साथ आठ दस अज्ञात लोगों को लेकर मेरे घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर उसे लाठी-डंडाें से जमकर मारापीटा।

शोरशराबा सुनकर उसकी पत्नी ममता देवी, पुत्र वीरेंद्र, जगनायक, पुत्री अंजू व पड़ोस के हीरा सिंह आदि आ गए। इस पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की शिकायत उसी दिन थाने में दी लेकिन तीजा मेला होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया। उधर प्रधान पति रामबिहारी कुशवाहा ने बताया कि उसने किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की है। यह मुकदमा विरोधियों की रची हुई साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। नरेंद्र साहू ने उसके ऊपर प्राणघातक हमला किया था। पांच सितंबर को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें