फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत पोल गिरा
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र के रेउरी गांव में शनिवार सुबह घर से दुकान जा रही महिला और उसकी मासूम बेटी पर हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आकर झुलसने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के पीछे पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही बताई जा रही है। खबर पाकर एसडीएम व पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अधिकारियों ने जांच के बाद हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस ने दोनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

कमलापुर के रेउरी निवासी रामलखन गांव में ही बिसातखाने की दुकान चलाता है। शनिवार सुबह उसकी पत्नी किरन (30) अपनी सात माह की बेटी अर्चना को लेकर दुकान पर जा रही थी। वह घर से कुछ दूर ही बढ़ थी कि आरसीसी रोड के पास ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


केबल की चपेट में आने से किरन और उसकी बेटी करंट लगने से झुलसने लगी। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और फौरन विभाग को सूचना दी, लेकिन जब तक पावर हाउस से सप्लाई बंद की जाती, करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। उधर, घटना से गांव में कोहराम मच गया।

ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम सिधौली शेरी, एसओ कमलापुर रामऔतार यादव भी पहुंचे। अफसरों ने जांच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें