भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में गायत्री महायज्ञ की वर्षगंाठ पर
आयोजित दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन नामी गिरामी पहलवानों के बीच मुकाबले
हुए। पहली कुश्ती विजय सुमेरपुर व छोटे झलोखर के बीच हुई। जिसमें छोटे ने
विजय को पटखनी दी।
दंगल के अंतिम दिन दंगल का शुभारंभ इटरा के बजरंगबली
आश्रम के महंत बलरामदास ने पहलवानों के हाथ मिलाकर कराया। अखिलेश भौली तथा
अजय परासन के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। संदीप झलोखर को अवधेश पत्यौरा ने
हराया। राजूबाबा बांदा, घनश्याम बाबा जालौन, महेश गुधनी व राजकुमार सिसोलर
के मध्य हुई कुश्ती भी बराबर पर छूटी। घनश्याम निपनियां ने राजेश कानपुर
को हराया। रेफरी की भूमिका कल्लू पहलवान भौली तथा मुन्ना पहलवान सुमेरपुर
ने निभाई। दंगल के आयोजक बीड़ी प्रजापति, राजेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा सहित
बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।