हमीरपुर जिले में डीबीटीएल योजना लागू हो गई है, सब्सिडी की धनराशि बुकिंग कराते ही सीधे गैस उपभोक्ताओं के बैंक खाते में पहुंचने लगी है। खाते में रकम के ट्रांसफर होते ही एसएमएस से जानकारी भी दी जा रही है।
डीबीटीएल योजना का लाभ पाने के लिए लोगों को अपने खातों का ब्यौरा व आधार कार्ड संख्या को बैंकों व गैस एजेंसी में देना था। जिसके लिए 31 दिसंबर तक बैंकों व गैस एजेंसी में भीड़ उमड़ती रही।
जिले में कुल 65,103 गैस उपभोक्ता है। जिसमें अब तक करीब 38,299 गैस उपभोक्ताओं ने अपने खाते को लिंक अप करा लिया है। वहीं पहले से बुकिंग करा चुके लोगों के लिंक अप होने के बाद उनकी बुकिंग नए सिस्टम से अपडेट हो रही है।
प्रभारी डीएसओ ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि पुरानी बुकिंग अपडेट होते ही 244.75 इंप्रेस राशि और 323.25 रुपये एडवांस सब्सिडी के कुल 568 रुपये भी सीटीसी (कैश ट्रांसफर कंप्लेंट कस्टमर) के लिंकअप बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इंडेन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह रकम अगले 48 घंटे में उपभोक्ता के लिंक अप खाते में पहुंच जाएगी। सिलेंडर की डिलीवरी के समय जिले के उपभोक्ताओं को 756.50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 19604, इंडियन ऑयल के 16265, भारत पेट्रोलियम के 29234 उपभोक्ता है।
कुल 65103 उपभोक्ता है, जिसमें 58.61 प्रतिशत यानी 38299 उभोक्ताओं के खाते डीबीटीएल स्कील में लिंकअप हो चुके है। बताया कि पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं की पुरानी बुकिंग अपडेट होकर नए सिस्टम में कंपनियों की ओर से परिवर्तित करने के साथ ही खाते में जमानत धनराशि के 568 रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
खाते में जमानत धनराशि पहुंचते ही उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना भेजी जा रही है। प्रभारी डीएसओ ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि डीबीटीएल से लिंकअप हो चुके
उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने पर 568 रुपये मिल जाएंगे। सिलेंडर आपूर्ति के
समय 756.50 रुपये उपभोक्ता को अदा करने होंगे।
आपूर्ति के 48 घंटे के अंदर
सब्सिडी राशि खाते में पहुंच जाएगी। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर लोग
संबंधित गैस एजेंसी में शिकायत कर सकते है।