हमीरपुर। नगर पालिका कर्मियों की लापरवाही से कूड़े के ढेर में लगी आग की चिंगारी से पास में रखा ट्रांसफार्मर चपेट में आ गया। जिससे ट्रांसफार्मर जलने लगा। जिससे करीब तीन घंटे लाइट बाधित रही। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शहर के नौबस्ता में रविवार दोपहर नगर पालिका के कर्मियों ने सफाई कर कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े की आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे उठी चिंगारी ने ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली बाधित हो गई। बिजली विभाग के एसडीओ राहुल यादव ने बताया कि पालिका कर्मियों की लापरवाही से आग ट्रांसफार्मर में लगी है। कर्मचारियों को भेजकर सही कराया जा रहा है। ब्यूरो