हमीरपुर। कोतवाली पुलिस ने मुख्यालय के मिश्राना मोहल्ला निवासी सरकारदीन पुत्र रामऔतार के खिलाफ गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
तमंचा समेत आरोपी पकड़ा
हमीरपुर ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने कानपुर के किदवईनगर मोहल्ला निवासी कमल सिंह पुत्र अनिल सिंह को एक तमंचा व दो कारतूत से गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
एक युवक पर हुई गुंडाएक्ट की कार्रवाई