फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक माह में पकड़ी 450 लीटर अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। एसपी हेमराम मीना के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक चले अभियान में करीब 250 लोगों पर शांतिभंग में चालान किया गया। 450 लीटर अवैध शराब बरामद कर 64 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया जिले भर में पुलिस ने 249 लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। विभिन्न मामलों में फरार 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 450 लीटर शराब बरामद कर 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में तीन लोगों पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया। आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध असलहे बरामद किए गए। सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे 99 लोगों को गिरफ्तार कर करीब एक लाख 35 हजार रुपये बरामद किए गए। अवैैध खनन के मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर छह ट्रैक्टर व दो ट्रक पकड़े। करीब 3416 वाहनों को चेक किया गया और करीब डेढ़ हजार वाहनों से साढ़े तीन लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। नौ वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर ओवरलोडिंग मामले में कार्रवाई की गई। इसमें 93 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई कर करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और एक ट्रक को सीज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक माह में पकड़ी 450 लीटर अवैध शराब
करीब ढाई सौ लोगों का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें