फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला पुलिस ने नहीं दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुस्करा। थानाक्षेत्र के उपरहका में एक किसान के घर महिला को बंधक बनाकर की गई लूटपाट एवं तोड़फोड़ की घटना पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पीड़ित किसान की तहरीर के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। न ही घटना स्थल का निरीक्षण किया है, जिससे पीड़ित ग्रामीणों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

उपरहका गांव निवासी किसान शिवनंदन ने बताया कि बीते सात फरवरी की रात वह घर से खाना खाकर अन्ना पशुओं से फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों में चला गया। तभी रात में कुछ अज्ञात बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए मुंह में पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। साथ ही घर में रखे सोने के जेवरात सोने का हार, बिछिया, नथनी सहित तीन हजार रुपये नगदी लेकर चंपत हो गए। सुबह जब वह घर पहुंचा तो पत्नी के हाथ बंधे मिले। पट्टी खोलने पर पत्नी ने लूट की घटना से अवगत कराया। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। 24 घंटे बीतने के बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कर घटनास्थल पर जाने की जहमत उठाई। इस लूटकांड के संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि मामले का प्रार्थना पत्र मिला है। जांच उपरांत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला के साथ लूटपाट, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें