राठ। अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर मझगवां पुलिस ने देर रात मौरंग से भरे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को सीज करते हुए खनिज विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस ने दो ट्रैक्टर मालिकों और तीन चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।
गौरतलब है कि न्यायालय के आदेश पर अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगी है। लेकिन मौरंग माफिया इन सभी आदेशों की धजिज्यां उड़ाते हुए रात के अंधेरे में चोरी छिपे अवैध खनन कर रहे हैं। गुरुवार की रात मझगवां थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने गड़हर घाट से चोरी छिपे मौरंग भरकर ला रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ कर सीज कर दिया। पुलिस ने मौरंग से भरे ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा कर खनिज विभाग को रिपोर्ट भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौरंग ले जाते हुए पकड़े गए टोलारावत गांव निवासी कल्लू उर्फ कालीचरन, राजू, अरविंद उर्फ कल्लू, भानसिंह चिल्ली, चंद्रा सैदपुर हैं।
चोरी से मौरंग ढो रहे चार ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ा
-दो ट्रैक्टर मालिक और तीन चालकों को भेजा जेल