फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो दर्जन लोगों ने दो घरों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगवां थाने के सरगांव में चुनावी रंजिश और जमीन के विवाद को लेकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने दो घरों में तोड़फोड़ की। युवकों ने फावड़े और कुदाल से घर गिरा दिए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



दौलत पुत्र बददू पाल ने बताया कि गांव के दुर्गा मंदिर से कुछ दूर पर उसके भाई आशाराम का घर है। बुधवार की दोपहर आशाराम अपनी भेड़ें लेकर चराने जंगल में गया था। घर पर उसकी पत्नी हरसी थी।

आरोप लगाया कि करीब 12 बजे गांव के बाबूसिंह पुत्र सूरज सिंह, भानु सिंह पुत्र अजुददी, अर्जुन पुत्र रूप सिंह, रोहित, अमन सिंह पुत्र सलकू, बली पुत्र रंजीत, कल्लू पुत्र मुन्ना सिंह, बलराम सिंह पुत्र जयसिंह आदि लोग आए और उसके दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपियों ने उसके घर को कुदाल और फावड़े से गिराना शुरू कर दिया। घर में मौजूद हरसी और उसकी पत्नी जसोदा ने रोका तो उन्हें भी पीटा। बताया कि आरोपियों ने उसका घर तहस-नहस कर दिया।

वहीं पड़ोसी दलित छुनछुन पुत्र बल्देवा पासवान ने बताया वह बकरियां चराने जंगल में गया था। आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल उसके खप्पर फोड़ डाले। पत्नी छिद्दन के विरोध करने पर उसे पीटा।
विज्ञापन


मझगवां थानाध्यक्ष जेके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

जमीनी विवाद में दो घरों में की तोड़फोड़
कुदाल और फावड़े से तहस-नहस कर गिरा दिए घर
मझगवां थाने के सरगांव का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें