फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद को 538 दावेदारों ने कराया नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में राठ ब्लाक के 42 ग्राम पंचायतों में होने वाले प्रधानी और सदस्य पद के चुनाव को लेकर सोमवार को ब्लाक परिसर में ग्रामीणों की खासी भीड़ रही। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अदेयता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मशक्कत करते रहे। 266 लोगों ने प्रधान पद के लिए नामांकन कराया।  वहीं मुस्करा ब्लाक में 272 प्रधान पद के नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन



प्रधान पद के लिए 413 और सदस्य पद के 328 ग्रामीणों ने पर्चे खरीदे है। सोमवार को नामांकन करने को लेकर भीड़ लगी रही। एडीओ पंचायत भागवत सिंह ने बताया कि 74 प्रधान पद और 171 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र बिके। प्रधान पद की कुल संख्या 487 और सदस्य पद की 499 पहुंच गई। इसी तरह प्रधान पद के लिए 266 और सदस्य पद के लिए 91 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं ब्लाक परिसर में ग्रामीणों की भीड़ होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।


 उधर मुस्करा में चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि  सोमवार को प्रधान पद के 37 पदों के लिए 739 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं 493 सदस्य पदों के सापेक्ष 665 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। प्रधान पद के लिए 272 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि सदस्यों के मात्र 118 नामांकन पत्र ही दाखिल किए गए है। 18 व 19 नवंबर को  नामांकन पत्रों की जांच, 20 नवंबर को 3 बजे तक नाम वापसी व उसके बाद चुनाव  चिह्नों का आवंटन होगा। मतदान 28 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे  तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें