फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मिला लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पांच वर्ष पूर्व कस्बे के पशु बाजार के पास से लापता किशोर कानपुर में एक ढाबे में काम करते मिला। इंगोहटा निवासी संतोष साहू का 17 वर्षीय पुत्र रामकिशोर करीब पांच वर्ष पूर्व किसी कार्य से कस्बा आया था। उसके अनुसार पशु बाजार के पास से कुछ साधु वेशधारी लोग उसे पकड़कर कानपुर ले गए थे और एक होटल में जाकर बेच दिया था।
विज्ञापन


नाबालिग को होटल संचालक बंधक बनाकर काम ले रहा था। संतोष साहू ने बताया कुछ लोगों ने उसके लड़के को कानपुर के होटल में काम करते देखा। सूचना मिलने के बाद वह अन्य परिजनों के साथ कानपुर पहुंचा। संतोष ने अपने पुत्र को होटल में कार्य करते हुए बरामद कर लिया। पुत्र के घर वापस आने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें