फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट में टूटा युवक का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। एक पखवारे पहले जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर छोटे भाई को मारापीटा था। मारपीट में छोटे भाई का एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था और सीने में कुल्हाड़ी मारने से चोटें आईं थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट लिख दी। सोमवार को पीड़ित ने एसपी और सीओ को पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।


चिकासी थाने के बिलगांव टीला गांव निवासी नारायणदास पुत्र रामदयाल ने बताया कि 9 नवंवर की रात करीब साढ़े आठ बजे घर के सामने पड़ी जमीन के बंटवारे को लेकर उसके बड़े भाई रामलखन ने पुत्र दिनेश और जितेंद्र के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारापीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उसके बाये हाथ फैक्चर गया था और सीने में कुल्हाड़ी मारने से घाव हो गया था। जिला अस्पताल में डाक्टरी होने के बाद भी पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट न लिख साधारण धाराओं में रिपोर्ट लिख दी है। पुलिस ने अब तक आरोपियों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ सरीला शुभिसूचित ने बताया कि उसके पास अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें