हरपालपुर। पलिया चौराहा स्थित मोबाइल की दुकान से रविवार रात चोरों ने नगदी और मोबाइल चुरा लिए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी विकास श्रीवास्तव की पलिया चौराहे पर खोखे में मोबाइल की दुकान है। विकास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान में लगा तख्ता तोड़ दिया। 20 हजार रुपये और मोबाइल समेत 40 हजार का सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का तख्ता निकला देख उसे सूचना दी। एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।