फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मिस्त्री की हत्या में 5 पर रिपोर्ट

Mon, 24 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
प्राइवेट लाइनमैन की मौत के मामले में चचेरे भाई ने उसकी पूर्व प्रेेमिका, उसके पति, पुत्र, पुत्री व एक सहयोगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर प्रेमिका व उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


कस्बा निवासी तन्नू खंगार संविदा लाइनमैन के सहयोगी के रूप में काम करता था। शुक्रवार देर रात उसे पुछ लोगों ने कनेक्शन जोड़ने के बहाने धर्मेश्वरबाबा मोहल्ला बुलाया। जहां लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से पीटा और लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक दिया था। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पाकर परिजन गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले गए। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में तन्नू की पूर्व प्रेमिका, पति, पुत्र, पुत्री व सहयोगी बड़कू  पुत्र शंकरियां महाराज को नामजद किया है। आरोप लगाया कि इन्होंने उसे बहला फुसलाकर बुलाया और लाठी डंडाें व कुल्हाड़ियों से पीटकर हत्या कर दी। चचेरे भाई का आरोप है कि उसके भाई का प्रेमिका के घर आना जाना था।
विज्ञापन


लेकिन अनबन होने पर तन्नू ने मिलना-जुलना बंद कर दिया था। जिससे वह नाराज रहने लगी और साजिश कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी महिला व सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछतांछ में सीओ सदर गुरुदयाल कटियार को आरोपी बडकू महाराज ने बताया कि उसने तन्नू को उसके कहने पर बुलाकर शराब पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें