फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के पिता ने भाई, भतीजे व भतिज बहू के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कामिनी हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। हत्याकांड की सुई परिवार के लोगों के आसपास घूम रही है। वहीं मृतका के पिता ने अपने भाई, भतीजा एवं भतिज बहू पर पुरानी रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी कब्जे में लेकर काल डिटेल के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के मसगांव निवासी बलवीर यादव की पुत्री कामनी छह मार्च को लापता हो गई थी। एक सप्ताह बाद घर के पीछे हनुमान मंदिर के पास उसका शव एक गड्ढे से मिला था।

पोस्टमार्टम बुधवार को कराया तो गला दबाकर हत्या करने के साथ चेहरे में चोट के निशान की पुष्टि हुई। इस मामले में मृतका के पिता बलवीर यादव ने बुधवार की देर रात अपने सगे भाई नाथूराम, उसके पुत्र जितेंद्र कुमार व उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



हत्याकांड के खुलासे के मामले में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा सगे भाई, भतीजा व भतिज बहू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। लेकिन उसकी कहानी उनके गले नहीं उतर रही है।

कहा कि बलवीर का अपने भाइयों से लंबे अर्से से मनमुटाव चल रहा है। बताया कि मृतका छात्रा कामिनी का मोबाइल बरामद कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल के आधार पर एक लड़के को भी पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

पुलिस की जांच मृतका के माता पिता के इर्द-गिर्द घूम रही है। वहीं बलवीर के साढू को पुलिस पूछताछ के लिए तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए मृतका के पिता, छोटी बहन व छोटे भाई को भी पूछताछ के लिए थाने लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें