राठ। बेरी का पेड़ काट रहे किसान को एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के भेजा है।
कोतवाली के बहगांव निवासी बैनी पासवान पुत्र कलिया ने बताया कि उसके खेत में बेरी के पेड़ लगे है। गुरुवार शाम करीब चार बजे गांव का कल्लू अहिरवार पुत्र प्रहलाद उसके खेत में पेड़ काट रहा था। मना किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि कल्लू ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। चिल्लाने पर आस पास के लोगों ने ललकारा तो भाग खड़ा हुआ। कोतवाल मनोज कुमार शुुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
युवक के ऊपर किया कुल्हाड़ी से हमला
-पेड़ काटने से मना करने पर घटना को दिया अंजाम