फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप पर नहाने के दौरान विवाद को लेकर युवक के ऊपर किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। हैंडपंप में नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के मसगवां निवासी सिद्ध कुमार उर्फ कल्लू पुत्र रामजीवन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे वह गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर नहा रहा था। उसी दौरान गांव के विमल, कोमल पुत्रगण देवीदीन आए और उसे गालियां देने लगे। जब सिद्ध कुमार ने गालियां देने से मना किया तो दोनों भाइयों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। सिर से खून बहने लगा। वहीं ममता पत्नी देवीदीन ने बताया कि गुरुवार रात सिद्ध कुमार उसके घर पर शराब पीकर आया और गालियां देने लगा। उसने बताया कि तभी उसका पुत्र विमल वहां आया और गालियां देने का विरोध करने लगा तो सिद्ध कुमार उसे मारने पीटने लगा। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विवाद को लेकर युवक के ऊपर किया कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें