अमर उजाला ब्यूरो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार की रात क्षेत्र के पचखुरा महान गांव के निकट अवैध खनन कर बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चारो के खिलाफ अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
रात में थानाध्यक्ष एके सिंह ने सुरौली पचखुरा मार्ग पर पचखुरा महान गांव के निकट भौंरा गांव से यमुना नदी से बालू का अवैध खनन कर आ रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौके से रोहित उर्फ छोटू पांडेय निवासी बरूआ, बृजकिशोर गुप्ता निवासी सुमेरपुर, अशोक तिवारी व बबलू तिवारी निवासी भौंरा को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने इन सभी को बालू के अवैध खनन की धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से यह खुलासा हुआ कि बीहड़ी क्षेत्रों में यमुना नदी के किनारे बसे गांव पत्योरा, सुरौली बुजुर्ग, बड़ा कछार, छोटा कछार, बरुआ व भौंरा से अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में अवैध खनन से इंकार कार दिया था।