फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की 36 लोगों ने ली सदस्यता

Sat, 14 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक नगर संयोजक रामपाल सिंह के आवास पर हुई। इसमें केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशियां जताई गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर 36 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर नगर संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप की ऐतिहासिक जीत है। भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता को आशा की किरण नजर आ रही है।

नगर सचिव शब्बीर अली ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं धर्मांधवादी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट दिया। इन्होंने पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर बबलू गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सुभाषचंद्र अध्यापक, आशिक अली, विनायक अली, राजेश कुमार, नफीस मोहम्मद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें