कस्बे के फत्तूबाबा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में महिला टीचर के बैग से किसी ने 32 हजार रुपये पार कर दिए। महिला टीचर ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से भी पूछताछ की। साथ ही यहीं की एक युवती को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया
गया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। अध्यापिका उमा शिवहरे का कहना है कि वह स्कू ल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सईद की मांग पर यह रुपये लाई थी। जो बैग के अंदर एक पर्स में रखे थे। बताया कि स्कूल बच्चे थे। प्रधानाध्यापक के आने के बाद जब उसने बैग में खोलकर देखा तो रुपये वाला पर्स गायब मिला।