फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बना दो दिन किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। बोर्ड परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा को अगवा कर दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए छात्रा की मां ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की छात्रा की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री 25 फरवरी को हाईस्कूल की परीक्षा देने कस्बे के एक केंद्र पर गई थी। तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे अगवा कर लिया और दो दिन तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह चंगुल से छूटी छात्रा घर आकर फांसी लगाने लगी, लेकिन परिजनों ने बचा लिया।

प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी अंकित यादव के खिलाफ अपहरण व बंधक बना दुष्कर्म करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें