राठ। सास से विवाद के बाद बहू ने आग लगा ली। वहीं बेटी को जलता देख उसकी मां आग बुझाने पहुंची तो वह भी झुलस गई। झुलसी मां-बेटी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को झांसी रेफर किया है।
मझगवां थाने के कुल्हैंडा निवासी चंदारानी (35) पत्नी रोशन ने बताया शनिवार दोपहर बाद वह अपनी मां उमा (58) पत्नी मकुंदी निवासी अमूंद के साथ ससुराल पहुंची। घर के अंदर पहुंचते ही उसका सास से विवाद हो गया।
विवाद के चलते उसने आग लगा ली। वहीं बेटी को जलता देख उमा उसे बचाने दौड़ी तो वह भी झुलस गई। चंदारानी का कहना है कि विवाद के दौरान उसकी सास ने उसे मिट्टी के तेल से भरी केन उठाकर दी और आग लगाने को कहा था।
इस पर उसने आग लगा ली। वहीं चंदारानी की सास का कहना है कि उसकी बहू करीब तीन माह पहले कहीं चली गई थी। शनिवार को वह अपनी मां के साथ आई। बताया बहू जब अपने बच्चों को ले जाने लगी तो उसने रोका। इस पर विवाद हो गया। सीएचसी डा. एमके वर्मा ने बताया मां-बेटी करीब 80 फीसदी झुलसी हैं।
सास से कहासुनी होने पर मां के साथ बच्चों को लेने आई थी
अमर उजाला ब्यूरो