अमर उजाला ब्यूरो
राठ(हमीरपुर)। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले ने युवती के शादी के लिए कहने पर घर से निकाल दिया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।
मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र रामप्राकश हरिद्वार में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में अमरोहा की युवती भी काम करती थी। युवती ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे को जानते थे। 8 दिसंबर 2017 को उसने पवन को फ ोन किया। पवन उसे अपने कमरे में ले गया। पवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह अपने गांव ले आया। पवन उसे अपने बहनोई के यहां भी ले गया। शादी करने के लिए कहने पर वह झगड़ा करने लगता था।
गुरुवार को पवन से शादी के लिए कहा तो उसने घर से निकाल दिया। कोतवाल केएन सिंह ने बताया कि मामला थाना मझगवां क्षेत्र के गांव से संबंधित है। युवती गुरुवार की रात कोतवाली आई थी। युवक के परिजनों को समझाकर युवती को साथ भेज दिया है।
शादी के लिए कहा तो युवती को घर से निकाला
युवती को नौ महीने से बिना शादी किए घर में रखे था युवक