फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी पग्गा साथी समेत दबोचा गया

Sun, 21 Jan 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सीओ, साथ में दोनों आरोपी व पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
25 हजार के इनामी बदमाश महेश उर्फ पग्गा व उसके साथी को कोतवाली पुलिस ने सिटी फारेस्ट स्थित कर्बला के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय के खालेपुरा मोहल्ला निवासी महेश उर्फ पग्गा खटिक व उसका साथी रामचंद्र निषाद चोरी के मामले में अर्से से फरार थे। पग्गा गैंगस्टर में भी वांछित हैउसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। शनिवार शाम सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सिटी फारेस्ट स्थित कर्बला के पास और दोनों आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि रामचंद्र की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है।
 
कोतवाल ने बताया कि शीतलपुर निवासी संगीता व मुख्यालय के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी कृष्णकुमार द्विवेदी के घरों में हुई चोरी की घटनाओं को दोनों आरोपियों ने स्वीकारा है।
विज्ञापन


शातिर को पकड़ने के लिए सिपाही सुकेंद्र ने जान की बाजी लगा काफी दूर तक पीछा किया। साहसी सिपाही को 26 जनवरी की परेड में सम्मानित किया जाएगा। यह बात सीओ ने कही। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ एसआई सुनील सिंह, सिपाही बिजेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सुकेंद्र सिंह, गौरव भदौरिया व चालक देवीदयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें