फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया लाखों की राजस्व चोरी कर हो रहे हैं मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में स्टांप चोरी कर बैनामें किए जा रहे हैं। वहीं जमीन की खरीद को बैनामे में नगर पंचायत क्षेत्र से बाहर दिखाकर अभी तक लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा चुका है। भू-माफियाओं द्वारा यह कार्य अभी भी बदस्तूर जारी है, जिससे नगर पंचायत की आय घटती जा रही है और माफिया मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा में पेट्रोल पंप के पास मनकी रोड में तथा बेरी रोड में बेतहाशा जमीन की खरीद व बिक्री की जा रही है। भू-माफिया इन स्थानों की भूमि को नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर दिखाकर बैनामा कर देते हैं, जिसमें 2 प्रतिशत नगर पंचायत को आय नहीं रही है। भूमिधरी दिखाकर बैनामा किया जा रहा है। इन स्थानों पर घनी आबादी होती जा रही है। सुख सुविधाओं का जिम्मा नगर पंचायत पर है। सभी लोग नगर पंचायत के वोटर भी हैं। स्थानीय लोंगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त प्रकरण की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि वह पत्र पूर्व में जिलाधिकारी को दे चुके हैं। लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई है। उन्होंने पुन: जिलाधिकारी से जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भू-माफिया लाखों की राजस्व चोरी कर हो रहे हैं मालामाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें