मौदहा। संसद मार्ग पर संविधान की प्रतियां जलाने वालों पर कठोर कार्यवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के युवाओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सूर्यवंशी के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य चौराहों व सड़कों में नारे लिखी तख्तियां व बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
जुलूस तहसील परिसर पहुंचा। इस मौके पर रघुवीर वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के नाक के नीचे संविधान की प्रतियां जलाने वाले की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे मामला बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने सभी की गिरफ्तारी कर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। इस अवसर पर सुधाकर राव गौतम, संदीप, जयपाल अहिरवार, विष्णुकांत, महेंद्र वर्मा, विनोद कांबली, संदीप कुमार मधुपिया, सुनील, सिद्धार्थ आदि ने अपने विचार रखे। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत परेश को सौंपा।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो