फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन एसडीओ को 4 लाख रंगदानी ना देने पर जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ को चार लाख की रंगदारी देने की धमकी
विज्ञापन

पानीपत। घरौंडा में तैनात पशुपालन विभाग के एसडीओ को चार लाख रुपये न देने पर उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी पत्र के जरिये दी गई है। एसडीओ की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सन्नी निवासी करनाल के नाम से सेक्टर 13-17 निवासी पशु पालन विभाग के एसडीओ रामपाल के घर एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में आरोपी ने लिखा है कि एसडीओ रामपाल ‘आपके कारण हमारी पशुओं की लाखों रुपये की दवाइयां खराब हो गई है। चार सितंबर तक अगर चार लाख रुपये नहीं देंगे तो तुझे व तेरे बेटे को मार देंगे। पत्र मिलने के बाद परिवार के लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। एसडीओ ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा भी मांगी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें