हमीरपुर। कुरारा बस स्टैंड पर सवारी बैठने को लेकर युवक व उसकी मौसी के साथ चालकों ने अभद्रता की। विरोध पर महिला के साथ जा रहे युवक ने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। ललपुरा के एक गांव निवासी युवक ने बताया शनिवार को मौसी को लेकर राठ से शहर आया।
वह कुरारा क्षेत्र के एक गांव अपने ननिहाल जा रहे थे। तभी बस स्टैंड पर एक वाहन में जैसे ही बैठने जा रहे थे। उसी समय दो युवकों ने अभद्रता की। विरोध करने पर लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में उसने पत्थर चलाना शुरू कर दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया दोनों युवकों का चालान कर किया है। ब्यूरो